होम » India » रक्तदान कर लायन्स व लियो सदस्यों ने दिया सेवा का संदेश*

रक्तदान कर लायन्स व लियो सदस्यों ने दिया सेवा का संदेश*

*रक्तदान कर लायन्स व लियो सदस्यों ने दिया सेवा का संदेश*
*पूनमचंद कॉलेज में 15 यूनिट रक्तदान, 20 विद्यार्थियों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान का लिया संकल्प*

**खण्डवा।** लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा द्वारा लायन्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूनमचंद कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लियो सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक **15 यूनिट रक्तदान** किया। वहीं 20 विद्यार्थियों ने भविष्य में किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होने पर तत्काल रक्तदान करने के लिए अपने नाम, ब्लड ग्रुप एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराए।
रक्तदाता प्रिया कारले, कृष्णा पटेल,लव राजदे, ईशांश एकले, महेश गोलानी,सैय्यद मजहर,ब्रजेश काजले, शुभम ठाकुर,जितिक तांवरिया, दाऊद खान,प्रतीक शाह,पूजा अग्रवाल,जयेश यादव,सुमित असगरे के साथ ही जन्मदिन के अवसर पर निशा जोशी ने रक्तदान कर खुशी जाहिर की।

माइक्रो कैबिनेट के लायन्स इमेज बिल्डिंग डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नारायण बाहेती एवं समाजसेवी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए समाज को प्रेरित करना है। शिविर से दो दिन पूर्व विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव शिविर में देखने को मिला।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लायन मनोज नाहर एवं टीम के दिशा-निर्देशानुसार पीआरओ राजीव मालवीय व झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय, समाजसेवी सुनील जैन के आतिथ्य में आयोजित शिविर में लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन घनश्याम वाधवा, सचिव लायन हेमलता पालीवाल, कोषाध्यक्ष लायन पवन लाड़ तथा लियो क्लब अध्यक्ष लियो अभिषु शर्मा, सचिव लियो शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष लियो पवन जायसवाल के नेतृत्व में सेवा गतिविधि संपन्न हुई। सेवा सप्ताह संयोजक प्रमोदपुरी, प्रभारी नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, लियो अर्पित बाहेती एवं लियो सुमित परिहार का सहयोग रहा।

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुनीत कार्य है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता होती है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान अमूल्य सेवा है।

ब्लड डोनेशन वैन के साथ आई टीम में डॉ. अंकिता मंडलोई, एलटी जितेन्द्र यादव, एलटी आदित्य सराठे, सागर सोनी, हर्ष दामने एवं महेंद्र यादव ने रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। पूनमचंद गुप्ता कॉलेज से सतीश पटेल, परिणीता जायसवाल, श्वेता वर्मा, स्वाति, रश्मि दीक्षित, मंजू श्री एवं दीपेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कॉलेज स्टाफ का सराहनीय सहयोग मिला।

**लियो क्लब से सहभागी:** अभिषु शर्मा, पवन जायसवाल, महेश, प्रतीक, राजन बहेल, पूजा अग्रवाल, प्रिया, मजहर, मनन एवं अपूर्व उपाध्याय।

**लायन्स क्लब से सहभागी:** अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़ सहित उमाशंकर उपाध्याय, शरद खंडेलवाल, रविंदर कौर सलूजा, महेश पेसवानी एवं सनत श्रीमाली।

अंत में लायन्स क्लब व लियो क्लब ने रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नमो वन में 500 पौधों का रोपण
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नमो वन में 500 पौधों का रोपण
अगली खबर (Next) »
अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, त्योहारों से पहले व्यवस्था सुधारें अधिकारी: उत्तमपाल सिंह
अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, त्योहारों से पहले व्यवस्था सुधारें अधिकारी: उत्तमपाल सिंह
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)