अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए शनिवार केशव धाम मंदिर में होगा तर्पण कार्यक्रम।
खंडवा। अपने पितरों की आत्माओं की शांति हर कोई चाहता है, लेकिन उन आत्माओं की कौन सोचता है जिनका कोई नहीं होता। खंडवा में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा मृत आत्माओं की शांति के श्राद्ध व तर्पण किया किया जाता है। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैैन ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्वप्रीत अमावस्या 10 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से केशव धाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे हनुमान मंदिर परिसर में ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की आत्म शांति व मोक्ष कल्याण कामना हेतु विधि विधान पूर्वक पंडित अमित दाधीच के मार्गदर्शन में श्राद्ध व तर्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।
आशीष चटकेले सुनील जैन ने बताया कि पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा खंडवा में वर्षो से अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इन मृतक की आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो। इसके लिए श्राद्ध कर्म के लिए पितृ मोक्ष दायनी अमावस्या के दिन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण क्रिया हवन पूजन आरती की जाएगी ।
