जिला स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता सम्पन्न
चयनित खिलाड़ी इंदौर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
खंडवा। शालेय शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को आनंद नगर स्थित सांदीपनी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सांदीपनी स्कूल आनंद नगर और शासकीय हाई स्कूल पद्मकुंड के बीच हुआ। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इंदौर जाएंगे।
आयोजन के दौरान सांदीपनी स्कूल आनंद नगर के प्राचार्य धनपाल चौरे, खेल अधिकारी चौहान, हेमदत्त डोगरे, सीमा धातरे, नेहा यादव, सूर्या तथा जिला मिनी गोल्फ से धीरज बरोले उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों से आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।
