*मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा*

*सोमवार प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरसूद आगमन पर हरसूद के विस्थापितो ने एक सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सोपा।ज्ञापन मे इंदिरा सागर बांध से विस्थापित परिवारों को स्पेशल पैकेज देने, नया हरसूद में उद्योग धंधे स्थापित करने, बेरोजगार महिलाओं के लिए छोटे-छोटे घरेलू उद्योगो की स्थापना तथा नए हरसूद में व्यावसायिक भूखंडों का मालिकाना हक देने तथा आवासीय भूखंडों का नामांतरण फौती नामांतरण शीघ्रातिशीघ्र किए जाने की मांग रखी । इस दौरान विस्थापितों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र खंडेलवाल चंद्र कुमार सांड अधिवक्ता डी एल बकोरिया तथा कैलाश पटेल सरपंच उपस्थित रहे।*
*सांसद और केंद्रीय मंत्री डी डी उइके को भी सौंपा ज्ञापन*
*सोमवार बैतूल सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डी डी उइके के हरसूद आगमन पर हरसूद के विस्थापितो ने सांसद से हरसूद स्टेशन के विकास ,ट्रेनों के स्टॉपेज और नई ट्रेन शुरू किए जाने की मांग रखी ।मांग के अंतर्गत हरसूद में पंजाब मेल ,अजमेर -हैदराबाद ट्रेन का स्टॉपेज दिए जाने की मांग के साथ नागपुर भुसावल सुपरफास्ट ट्रेन के पुन शुरू किए जाने की भी मांग रखी ।सांसद ने विस्थापितों को आश्वस्त किया । इस दौरान विस्थापितो की ओर से सुरेंद्र खंडेलवाल, चंद्र कुमार साँड डॉ डी एल बकोरिया, दिलीप पुरवले ,कैलाश पटेल सरपंच आदि के साथ विधायक संजय शाह भी उपस्थित रहे।*
