होम » India » खंडवा जिला रेडक्रॉस समिति और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक शाला तीरंदाजपुर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

खंडवा जिला रेडक्रॉस समिति और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक शाला तीरंदाजपुर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

आज दिनाँक 05/10/2026 को खंडवा जिला रेडक्रॉस समिति और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक शाला तीरंदाजपुर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं एजुकेशनल किट वितरित किए गए।
वितरण कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव भानु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति अखिलेश जी गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी,श्री हरेराम जी पाण्डेय,सदस्य श्री रामनारायण जी पिपलोनिया,श्री राकेश जी पालीवाल सहित ग्रामीण जन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान की गई, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने,मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला रेडक्रॉस समिति खंडवा ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सहयोग के लिए कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड एवं जिला रेडक्रॉस समिति का आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Telangana Hotelier Sets Himself Ablaze Inside Police Station Over Harassment
Telangana Hotelier Sets Himself Ablaze Inside Police Station Over Harassment
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के समक्ष खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा खंडवा फ्लाइओवर ब्रिज और जावर-सिहाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्यों में हो रहे अत्यधिक विलंब को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के समक्ष खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा खंडवा फ्लाइओवर ब्रिज और जावर-सिहाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्यों में हो रहे अत्यधिक विलंब को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)