बंद लिफ्ट देखकर विधायक ने जताई नाराजगी, पैदल पांचवीं मंजिल पहुंचीं
खंडवा। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान खंडवा विधायक ने अस्पताल की बंद पड़ी लिफ्ट को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही डीन से मोबाइल पर चर्चा कर लिफ्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को लिफ्ट बंद होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिफ्ट की व्यवस्था शीघ्र बहाल करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान लिफ्ट बंद होने के कारण विधायक पैदल ही पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अस्पताल जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवा वाली जगह पर मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिफ्ट को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए।
