*विश्व रेबीज दिवस पर नगर निगम एवं पशुपालन विभाग ने चलाया टीकाकरण एवं जनजागरूकता अभियान*

खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग, खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आवारा एवं पालतू श्वानों के टीकाकरण तथा जनजागरूकता अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 50 स्थित बेडेकर कॉलोनी से की गई।
अभियान के दौरान कुल 45 आवारा श्वानों एवं 10 पालतू श्वानों का रेबीज टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर नागरिकों एवं पशु पालकों को रेबीज से बचाव, श्वानों के नियमित टीकाकरण तथा पशुओं के प्रति जिम्मेदार व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान में नगर निगम के जोन प्रभारी अजय पटेल, भवन प्रभारी श्रीमाली, वार्ड दरोगा शोभराज चिरावंडे, पशु प्रेमी प्रियंका जोशी एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय शुक्ला उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड पार्षद उमेश वर्मा एवं रानी वर्मा की उपस्थिति रही।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से डॉ. नवीन तिवारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, श्री सावन पटेल, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्री उत्कर्ष करनौर एवं श्री संदीप भावसार उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य श्वानों में रेबीज संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ आम नागरिकों में रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं मानव एवं पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
