होम » India » पुनासा जनपद में हड़ताल से कामकाज ठप, प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल

पुनासा जनपद में हड़ताल से कामकाज ठप, प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल

पुनासा जनपद में हड़ताल से कामकाज ठप, प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल

उत्तमपाल सिंह बोले- एक सप्ताह से जनता परेशान, अब भी नहीं जागा प्रशासन तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

खंडवा/पुनासा
पुनासा जनपद पंचायत में सचिव, सहायक सचिव सहित कर्मचारियों की करीब एक सप्ताह से चल रही हड़ताल से जनपद का कामकाज प्रभावित होने का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे पुनासा ब्लॉक के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आम लोग अपने कामों के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर की ओर से अब तक मामले में प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि जनपद पंचायत के सीईओ, सचिव, सहायक सचिव और कर्मचारियों के बीच व्यवहार या किसी अन्य मुद्दे को लेकर मनमुटाव था तो प्रशासन को उसी समय हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर मामले का पटाक्षेप करना चाहिए था। एक सप्ताह से काम प्रभावित होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि अधिकारी हो या कर्मचारी, कार्यस्थल पर सभी का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए। माहौल ठीक रहेगा तो कर्मचारी भी बेहतर तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से तत्काल निर्णय लेकर हड़ताल खत्म कराने तथा जनपद का कामकाज सुचारु कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चुनाव आयोग पर सवालों से घबराई भाजपा, प्रेसवार्ता कर सफाई देने में जुटी : कांग्रेस
चुनाव आयोग पर सवालों से घबराई भाजपा, प्रेसवार्ता कर सफाई देने में जुटी : कांग्रेस
अगली खबर (Next) »
‘Exposed’ by 999 call, bomb disposal robot used: What happened near US-run base in UK
‘Exposed’ by 999 call, bomb disposal robot used: What happened near US-run base in UK
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)