⚡ बड़ी खबरें
होम » India » 50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान

50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान

50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान

50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान

खंडवा/
गुरु-शिष्य परंपरा और पुराने रिश्तों की यादों को फिर से जीवंत करने के लिए रायचंद नागड़ा स्कूल के वर्ष 1976 बैच के पूर्व छात्र 28 सितंबर को विद्यालय में एकत्रित होंगे। इस अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे स्कूल के सभागार में होगा।
डॉ राजीव जैन ने बताया कि समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से होगी। विद्यालय के विद्यार्थी संगीतमय सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 1976 बैच के पूर्व छात्र अपने गुरुजनों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि जिन शिक्षकों ने विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देकर उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। समारोह में विद्यालय परिवार, पूर्व छात्र और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देगा क्षमावाणी महोत्सव
क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देगा क्षमावाणी महोत्सव
अगली खबर (Next) »
नन्हों के आंगन में सेवा और सम्मान का मिलन, दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’
नन्हों के आंगन में सेवा और सम्मान का मिलन, दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)