⚡ बड़ी खबरें
होम » India » नन्हों के आंगन में सेवा और सम्मान का मिलन, दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’

नन्हों के आंगन में सेवा और सम्मान का मिलन, दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’

नन्हों के आंगन में सेवा और सम्मान का मिलन, दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव ने किया संवाद; आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान

खंडवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के श्री दादाजी वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव ने क्षेत्र की मातृशक्ति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों से संवाद किया। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के साथ माताओं और परिवारों तक भी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

हितग्राहियों से लिया योजनाओं का फीडबैक

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने से योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे गांव और शहर के स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और महिला-बाल कल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विधायक कंचन तनवे ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माताओं और हितग्राहियों से सीधे संवाद के माध्यम से योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है और जरूरत के अनुसार सुधार की दिशा भी तय की जा सकती है।

महापौर अमृता यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल शासकीय योजनाओं के संचालन का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के विकास और संस्कार का आधार हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामुदायिक सहभागिता को जरूरी बताया।

सेवा देने वाली कार्यकर्ताओं का सम्मान

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया गया। कार्यकर्ताओं को उनके सेवा भाव और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

प्रदेश में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर माताओं, बच्चों और हितग्राहियों से संवाद, कार्यकर्ताओं के सम्मान, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। सुनील जैन ने बताया कि दादाजी वार्ड में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद आशीष चटकेले, सोमनाथ काले, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति जैन ममता बोरसे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान
50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान
अगली खबर (Next) »
New Green Card rules from September: Categories affected and those exempt
New Green Card rules from September: Categories affected and those exempt
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)