⚡ बड़ी खबरें
होम » India » क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देगा क्षमावाणी महोत्सव

क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देगा क्षमावाणी महोत्सव

क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश देगा क्षमावाणी महोत्सव

आज प्रातः 7:30 को निकलेगी श्रीजी की पालकी यात्रा, अभिषेक-शांतिधारा के साथ तपस्वियों का होगा सम्मान

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/
पर्युषण पर्व की आराधना के समापन अवसर पर पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा आज 27 सितंबर रविवार को क्षमावाणी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि के भाव के साथ मनाया जाएगा। क्षमावाणी जैन धर्म की उस महान परंपरा का पर्व है, जिसमें मन, वचन और कर्म से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगते हुए सभी के प्रति मैत्री और सद्भाव का भाव व्यक्त किया जाता है।
समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि सुबह 7.30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा से श्रीजी की पालकी यात्रा निकलेगी। यात्रा बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पंप, बॉम्बे बाजार एवं सराफा होते हुए चौधरी जी के कुएं पहुंचेगी। पूजन के बाद पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। वरिष्ठजनों और तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अगम जैन क्षमावाणी पर्व पर उद्बोधन देंगे। इसके बाद समाज के दानदातारो के सहयोग से पोरवाड़ समाज एवं आमंत्रित अतितिथियो का वात्सल्य भोज होगा।
पालकी यात्रा के दौरान कांतिलाल जैन सौरभ जैन अंकित जैन ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘SIR decisions unanimous’: EC backs decision-making process
‘SIR decisions unanimous’: EC backs decision-making process
अगली खबर (Next) »
50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान
50 साल बाद फिर जुटेंगे शिष्य, 28 सितंबर को रायचंद नागड़ा स्कूल में गुरुजनों का होगा सम्मान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)