होम » India » वर्षों बाद गणेश विसर्जन पर पूरी रात श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।

वर्षों बाद गणेश विसर्जन पर पूरी रात श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।

वर्षों बाद गणेश विसर्जन पर पूरी रात श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।

मुंबई बाजार में शहर की बड़ी प्रतिमाओं एवं आकर्षक झांकियो को श्रद्धालुओं ने निहारा।

हिंदू संगठन, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी की टीम ने ने संभाली व्यवस्था।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा । देश के महानगर मुंबई की तर्ज पर दादाजी की नगरी में खंडवा में अनंत चतुर्थी पर मुंबई बाजार बाजार में ऐतिहासिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश का विसर्जन हेतु विशाल चल समारोह निकला। वर्षों के बाद श्री गणेश विसर्जन पर ऐतिहासिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने में नजर आई, परिवार सहित लोगों ने बड़ी प्रतिमाओं के दर्शन के साथ आकर्षक झांकियां का आनंद लिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हमारे मीडिया साथी रिस्क के साथ कवरेज कर रहें थे, शांति व्यवस्था की कमान स्वयं जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ पूरी टीम ने संभाल रखी थी। अष्टमुखी भैरव कुंड स्थल पर इंदौर रात भर चले दिन और रात भर चले प्रतिमा विसर्जन में महापौर अमृता अमर यादव, जल प्रभारी राजेश यादव, आयुक्त प्रियंका राजावत के साथ नगर निगम की पूरी टीम व्यवस्था में लगी हुई थी। पूरी रात हिंदू संगठन के मोहन काशिव, रामचंद्र मौर्य, गिरीश बजाज, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, महापौर प्रतिनिधि अमर यादव के साथी हिंदू हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्थाओं के समाजसेवी नारायण बाहेती सुनील जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित होकर व्यवस्था में लगे हुए थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि एक ओर शाम 5:00 से हिंदू संगठन के प्रयासों से जिला एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के बीच खंडवा में विराजमान बड़ी प्रतिमाएं बॉम्बे बाजार से घंटाघर टाउन हॉल होते हुए नवीन अष्टमुखी और पहुंच रही है वहीं दूसरी ओर शहर के हजारों श्रद्धालुओं के बीच शनि मंदिर चौक की शानदार झांकी अपने पहले पडाव बजरंग चौक पर 10:45 पर पहुंची और झाकीयों का, सिलसिला शुरू हुआ। फिर शिवाजी चौक के बाद दुबे कॉलोनी पडावा, भगत सिंह के साथ अंतिम झांकी बजरंग चौक पर प्रातः 4 बजे पहुंची। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार ईश्वर से भी इस वर्ष भी शहर में निकलने वाली समस्त जातियां को अखाड़े को एवं जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों का सम्मान व अभिनंदन बजरंग चौक परिवार द्वारा बजरंग चौक पर किया गया। समस्त झांकियां को प्रस्तुत करते हुए बड़ी शील्ड से सम्मानित भी किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Influencer flaunts gold, cash on Instagram; burglars make off with booty
Influencer flaunts gold, cash on Instagram; burglars make off with booty
अगली खबर (Next) »
जैन धर्म में किए गए उपवास कठिन तपस्या के साथ कर्मों की निर्जरा और आत्म शुद्धि का साधन हें।
जैन धर्म में किए गए उपवास कठिन तपस्या के साथ कर्मों की निर्जरा और आत्म शुद्धि का साधन हें।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)