होम » India » 46 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में स्थाई वारंटी सहित 02 वारंटी गिरफ्तार*

46 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में स्थाई वारंटी सहित 02 वारंटी गिरफ्तार*

*46 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में स्थाई वारंटी सहित 02 वारंटी गिरफ्तार*
“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई

खंडवा//पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन खोज” अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 24 सितंबर 2026 को थाना मोघट पुलिस को प्रधान आरक्षक रफीक खान को सूचना प्राप्त हुई कि 46 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में स्थाई वारंटी राजेश फ्रांसिस उर्फ राजेश पाल, पिता अमूस फ्रांसिस, निवासी गणेश तलाई, खंडवा, जो लंबे समय से नागपुर में रह रहा था, वर्तमान में अपने भाई के घर आया हुआ है। सूचना पर थाना मोघट पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश फ्रांसिस बताया। नाम-पता सही पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे स्थाई वारंट की जानकारी दी गई तथा गिरफ्तार कर थाना मोघट रोड, खंडवा लाया गया।
इसी प्रकार अभियान अंतर्गत थाना कोतवाली के मोटर वीकल एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंटी गणेश पिता सियाराम शिंदे निवासी विशाल नगर खण्डवा को भी उक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Why Trump’s F-35 deal with Saudi Arabia unsettles Israel, opens big door for China
Why Trump’s F-35 deal with Saudi Arabia unsettles Israel, opens big door for China
अगली खबर (Next) »
गणेश प्रतिमाओं का विधिवत एवं सुरक्षित विसर्जन संपन्न* मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कृत्रिम कुंडों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नगर निगम टीम को दी बधाई
गणेश प्रतिमाओं का विधिवत एवं सुरक्षित विसर्जन संपन्न* मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कृत्रिम कुंडों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नगर निगम टीम को दी बधाई
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)