होम » India » राष्ट्र भावना एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ।

राष्ट्र भावना एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ।

राष्ट्र भावना एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ।

खंडवा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ‘नमामि भारतम्’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खंडवा विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन प्रातः 11 बजे एक साथ एक लय व एक स्वर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ .शक्तिसिंह जी राठौर,मुख्यवक्ता के रूप में श्री नारायण जी चौहान देवपुत्र पत्रिका के प्रबंध संपादक,विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी अग्रवाल,सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे,श्री सेवादास जी पटेल उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नारायण जी चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि कृतज्ञता हमारे जीवन को संपन्न बनाती है।यह पुण्यभूमि है यहाँ भगवान भी जन्म लेने को तरसते है।इस धरती ने बहुत कुछ दिया है इसकी वंदना करना चाहिए।साथ ही उन्होंने वंदे मातरम् के इतिहास को बहुत ही विस्तृत रूप में बताया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश को आजादी दिलाने में वंदे मातरम् गीत का बड़ा ही योगदान रहा है।मातृभूमि के प्रति समर्पित,कर्तव्य पूरा करना और अच्छे विचार व अच्छे नागरिक बनने पर जोर दिया।बता दे कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय के भैया बहिन, आचार्य परिवार व अतिथिगणों ने प्रातः11बजे उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरवशाली राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान सहित पूर्व छात्र श्री सुमित जी महेश्वरी,श्री संजय जी पालीवाल उपस्थित थे।

अतिथियों,विद्यालय परिवार विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
The Backstory: When ‘Tau’ Devi Lal won the PM race, and then gave it away
The Backstory: When ‘Tau’ Devi Lal won the PM race, and then gave it away
अगली खबर (Next) »
पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा, शहर भ्रमण कर गणेश उत्सव चल समारोह को लेकर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा*
पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा, शहर भ्रमण कर गणेश उत्सव चल समारोह को लेकर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)