होम » India » अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

 

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

खण्डवा। अनंत चतुर्दशी पर्व एवं श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के नेतृत्व में जिला खण्डवा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहर खण्डवा के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से फ्लैग मार्च किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस बल ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही, गणेश विसर्जन चल समारोह एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का पालन करने की अपील की गई।

जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए आवश्यक होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Trump Asks Supreme Court To Allow Quick 3rd-Country Deportations To Continue
Trump Asks Supreme Court To Allow Quick 3rd-Country Deportations To Continue
अगली खबर (Next) »
At least 30 actors, politicians arrested in anti-Netanyahu protest outside UN
At least 30 actors, politicians arrested in anti-Netanyahu protest outside UN
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)