श्री गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर महापौर अमृता अमर यादव ने रात्रि में किया कृत्रिम विसर्जन कुंड का औचक निरीक्षण

खंडवा। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित विसर्जन की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने गुरुवार रात्रि रामेश्वर कुंड पर बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंड का औचक निरीक्षण किया।
महापौर ने मौके पर पहुंचकर कृत्रिम विसर्जन कुंड की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा विसर्जन कुंड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कृत्रिम विसर्जन कुंड पर पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग एवं सुरक्षित आवागमन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा गणेश विसर्जन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा निगम की प्राथमिकता है।
