होम » India » लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

संपादक/तनिश गुप्ता

जनसुनवाई

जन हेतु, जन सेतु

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आवेदकों को ससम्मान अपने कार्यालय में बैठाकर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रकरणों में नियमानुसार उचित एवं समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल करना है। पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद से आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहयोग मिलता है।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस सदैव संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
OpenAI CEO Sam Altman backs Nobel Peace Prize for Donald Trump and Xi Jinping
OpenAI CEO Sam Altman backs Nobel Peace Prize for Donald Trump and Xi Jinping
अगली खबर (Next) »
*पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “उमंग” कार्यक्रम के तहत महिला थाना खंडवा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी*
*पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “उमंग” कार्यक्रम के तहत महिला थाना खंडवा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)