होम » India » जैन धर्म के चल रहे प्रदूषण पर्व के दौरान नवकर नगर जैन मंदिर पहुंचे कलेक्टर एसपी।

जैन धर्म के चल रहे प्रदूषण पर्व के दौरान नवकर नगर जैन मंदिर पहुंचे कलेक्टर एसपी।

जैन धर्म के चल रहे प्रदूषण पर्व के दौरान नवकर नगर जैन मंदिर पहुंचे कलेक्टर एसपी।

विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण हेतु मंदिर में दर्शन कर धूप का किया खेवन एवं आरती की।

नवकर नगर ट्रस्ट मंडल एवं सामाजिक बंधुओ ने कलेक्टर श्री गुप्ता एवं एसपी श्री जैन का किया स्वागत अभिनंदन।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। जैन धर्म के नियम और पालन जीवन जीने की कला का माध्यम है, त्याग और तपस्या का उदाहरण जैन धर्म में है, तप तपस्या करते हुए संयम का पालन करते हुए तीर्थंकरो ने मोक्ष पाया था। मैं जहां भी रह रहा हूं जैन धर्म के मंदिरों में भक्ति और भव्यता देखता हूं तो मन को शांति मिलती है। आज हम देख रहे हैं कि बड़ी संख्या में युवा वर्ग भी अच्छी शिक्षा के साथ धर्म और संस्कृति से भी लगातार जुड़ रहा है, यह बात पर्यूषण पर्व के दौरान संयम धर्म के दिन नवकार नगर मुनीसूव्रत दिगंबर जैन मंदिर में आरती एवं दर्शन करने पहुंचे खंडवा जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कही। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया की नवकर नगर अध्यक्ष पंकज छाबड़ा और ट्रस्ट मंडल एवं प्रदीप जैन के अनुरोध पर धूप सुगंध दशमी के दिन कलेक्टर श्री गुप्ता और एसपी अगम जैन परिवार सहित नवकार नगर जैन मंदिर पहुंचे और दर्शन के साथ ही विश्व शांति एवं सभी के कल्याण हेतु प्रभु के समक्ष धुप का खेवन किया एवं पर्व के दौरान बनी शिखर जी की आकृति को निहारा एवं मान स्तंभ पर आयोजित महाआरती में भाग लेकर आरती की। स्वागत समारोह में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि जैन धर्म में पर्यूषण को महान पर्व के रूप में माना गया हें उत्तम क्षमा से यह पर्व का प्रारंभ हुआ है, और क्षमा वाणी के दिन इसका समापन होगा। के आज छठवें दिन हमने पर्व के छठवें दिन हमने हम सभी ने आज संयम धर्म की पूजा की, अपने आप पर नियंत्रण करना ही सबसे बड़ा संयम धर्म है, पर्युषण पर्व के दसधर्म के पालन करने से हमारे मन में कभी क्रोध अभिमान की भावना नहीं आएगी और हमारा जीवन शांति से व्यतीत होगा। मैं खंडवा के सभी समाज जनों को पर्यूषण पर्व की शुभकामना देता हूं बड़े उत्साह के साथ सभी मंदिरों में के दौरान तप त्याग और भक्ति का आनंद देखने को मिल रहा है। समाज के सुनील जैन ,प्रेमांशु चौधरी ने बताया की इस अवसर पर नवकर नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, सचिव सुलभ सेठी, कोषाध्यक्ष अजय पाटनी, मनीष पाटनी, तरुण गंगवाल, ट्रस्ट मंडल के सदस्य एवं समाज के वरिष्ठ राजेंद्र छाबड़ा, अशोक पाटनी, आलोक सेठी, ने एसपी कलेक्टर का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन आलोक सेठी द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम में सनावद से पधारे राजेंद्र महावीर जैन आशीष चौधरी ने कलेक्टर एसपी को 26 सितम्बर को मोरटक्का में आयोजित क्षमा वाणी पर्व एवं स्वागत समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया, कार्यक्रम का सफल संचालन देश के प्रसिद्ध संचालक एंकर प्रदीप जैन द्वारा किया गया आभार अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने माना। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, सचिव सुलभ सेठी अजय पाटनी, मनीष पाटनी, मनीष सेठी, शैलेंद्र बेनाडा, तरुण गंगवाल, आयूष पाटौदी, पीयूष पहाड़िया, राजेंद्र छाबड़ा, सुनील जैन, आलोक सेठी, प्रदीप छाबड़ा, प्रेमांशु चौधरी सनावद से पधारे आशीष चौधरी, राजेंद्र जैन महावीर, अविनाश जैन, पंकज जैन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Over $3bn and counting: What’s fuelling India’s export surge to China?
Over $3bn and counting: What’s fuelling India’s export surge to China?
अगली खबर (Next) »
7pm temple, 7.30 park, 8.45 PCR call: Timeline of how 3 fake cops gang-raped Delhi teen
7pm temple, 7.30 park, 8.45 PCR call: Timeline of how 3 fake cops gang-raped Delhi teen
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)