‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ा उत्साह, खंडवा से भी पहुंचे छात्र

इंदौर में राहुल गांधी से मिले उत्तमपाल सिंह और प्रतिभा रघुवंशी, संगठन को लेकर हुई चर्चा;
खंडवा में लाइव प्रसारण दिखाने की अनुमति नहीं मिलने पर जताया विरोध
खंडवा/
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 19 सितंबर को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे और राहुल गांधी को सुना। खंडवा जिले से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने होटल रेडिसन में राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि एक ओर हजारों छात्र-छात्राएं इंदौर पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए उत्साहित थे, वहीं खंडवा में इंदौर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था को अनुमति नहीं मिल सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केवल राम पेट्रोल पंप पर एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण इंदौर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं हो सका।
उत्तमपाल सिंह और प्रतिभा रघुवंशी ने प्रशासन के इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जो छात्र इंदौर नहीं पहुंच सके, वे खंडवा में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर राहुल गांधी की बात सुनना चाहते थे, लेकिन उन्हें इससे वंचित होना पड़ा।
ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि विरोध स्वरूप कार्यक्रम में विकास व्यास, आलोक सिंह रावत , अजीम हाशिम, हुकुम मेलुन्दे , योगेश जांगिड़ , अश्विन चौहान, अब्दुल कादर, अयूब लाला, वीरेंद्र गौतम, डॉ चैनसिंह वर्मा, राजकुमार कैथवास, नवनाथ, शैलेंद्र वर्मा, सुरेश गुरबानी, सफीक सिद्दीकी, धनाजी जाधव ,सुरेंद्र सिंह मौर्य सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
