होम » India » रील बनाने के चक्कर मे जबरन भोले भाले लोगों को भड़का रही कांग्रेस, ,,छाया मोरे,,

रील बनाने के चक्कर मे जबरन भोले भाले लोगों को भड़का रही कांग्रेस, ,,छाया मोरे,,

Oplus_131072

रील बनाने के चक्कर मे जबरन भोले भाले लोगों को भड़का रही कांग्रेस, ,,छाया मोरे,,

Oplus_131072

स्वीकृत सड़क पर कांग्रेस की गड्ढा राजनीति, टेंडर के स्क्रीनशॉट दिखाकर विधायक छाया गोविन्द मोरे का करारा पलटवार।

15.5 किमी सिरपुर-जामली-बोरगांव मार्ग का टेंडर 28 सितंबर को खुलेगा, पूर्व स्वीकृति आदेश भी सामने रखा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविन्द मोरे ने सिरपुर-जामली होकर बोरगांव जाने वाले 15.5 किलोमीटर सड़क मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर तीखा पलटवार किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने PWD की वेबसाइट पर जारी टेंडर के स्क्रीनशॉट एवं पूर्व में जारी सड़क स्वीकृति आदेश की प्रति सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस के आंदोलन के औचित्य पर सवाल उठाए हैं।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सिरपुर-जामली-बोरगांव मार्ग पहले ही स्वीकृत हो चुका है और लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी किया जा चुका है, जिसे 28 सितंबर को खोला जाना है। विधायक छाया छाया मोरे ने कहा जब सड़क निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर पर आगे बढ़ रही है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा गड्ढों में गिट्टी डालकर बेशर्म के पौधे लगाना केवल राजनीतिक नौटंकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अच्छी तरह पता है कि सड़क स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद ग्रामीणों को पूरी जानकारी दिए बिना प्रदर्शन करना जनता को गुमराह करने का प्रयास है। कांग्रेस को यदि सड़क निर्माण की गति, गुणवत्ता या समयसीमा को लेकर कोई वास्तविक आपत्ति है, तो संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष तथ्यात्मक शिकायत रखनी चाहिए।

बढ़ती लोकप्रियता से झुंझलाकर उलजुलूल नौटंकी कर रही कांग्रेस’

विधायक छाया मोरे ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता से झुंझला गई है। जमीनी स्तर पर जनसमर्थन कमजोर पड़ने के कारण कांग्रेस के कुछ नेता अब उलजुलूल गतिविधियों और सोशल मीडिया पर रील बनाने की राजनीति का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ नए और अप्रशिक्षित नेता बिना पूरी जानकारी के ग्रामीणों को भ्रमित करने वाली बातें प्रसारित कर रहे हैं। जनता के हित से जुड़े विकास कार्यों पर राजनीति करने से पहले संबंधित दस्तावेजों और सरकारी प्रक्रिया की जानकारी लेना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि सड़क की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी होने के बावजूद गड्ढों में पौधे लगाकर प्रदर्शन करना कांग्रेस की **कुत्सित राजनीतिक मानसिकता और जनता को भ्रमित करने की कोशिश** को दर्शाता है। विकास कार्यों को लेकर गलत या अधूरी जानकारी फैलाना क्षेत्र के ग्रामीणों के हित में नहीं है।

‘समस्या है तो जनसुनवाई और विभागीय अधिकारियों के समक्ष शिकायत करें’

श्रीमती छाया गोविन्द मोरे ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन होता है, जिसमें कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। आम नागरिक अपनी समस्याएं लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं और उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि जब जनसुनवाई और विभागीय शिकायत के मंच उपलब्ध हैं, तो सड़क की स्वीकृति एवं टेंडर की जानकारी लेने तथा निर्माण की समयसीमा पर चर्चा करने के बजाय प्रदर्शन की नौटंकी क्यों की जा रही है?

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल नारेबाजी और प्रदर्शन से नहीं, बल्कि संबंधित विभाग के साथ निरंतर संवाद, निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई से सुनिश्चित होता है।

‘टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ रही, कांग्रेस तथ्यों के साथ बात करे’

विधायक छाया गोविन्द मोरे ने कहा कि
सिरपुर-जामली-बोरगांव मार्ग के लिए पूर्व में स्वीकृति जारी की जा चुकी है और PWD द्वारा टेंडर लगाया जा चुका है। 28 सितंबर को प्रस्तावित टेंडर ओपनिंग के बाद विभागीय प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। वर्षा ऋतू के ख़त्म होते ही कार्य प्रारम्भ होगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक दिखावे के बजाय यह बताना चाहिए कि सड़क की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी होने के बावजूद उसने जनता के बीच कौन-सी तथ्यात्मक जानकारी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समस्या सामने आती है, तो उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक छाया मोरे अपने प्रयासों एवं सक्रियता से पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। लगातार चैत्र के विकास के लिए हुए देश के मुख्यमंत्री के साथ अलग-अलग विभागों के मंत्री से मिलकर योजनाओं को स्वीकृत कराती है, सड़क निर्माण की प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी और संबंधित विभाग से आगे की कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
BCCI to take call on Ajit Agarkar’s future, confirms Rajeev Shukla
BCCI to take call on Ajit Agarkar’s future, confirms Rajeev Shukla
अगली खबर (Next) »
Opinion: Opinion | Pak’s Drone Deal With A US Firm Is No Windfall. But India Must Still Be Worried
Opinion: Opinion | Pak’s Drone Deal With A US Firm Is No Windfall. But India Must Still Be Worried
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)