होम » India » 150 श्रद्धालु साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर रवाना, विधायक कंचन तनवे ने किया स्वागत

150 श्रद्धालु साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर रवाना, विधायक कंचन तनवे ने किया स्वागत

चीफ एडिटर/तनिश गुप्ता

150 श्रद्धालु साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर रवाना, विधायक कंचन तनवे ने किया स्वागत

खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के माता चौक निवासी 150 श्रद्धालु शुक्रवार को साइकिल से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा के लिए यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत कर उन्हें सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

विधायक कंचन तनवे ने श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा आस्था, संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उन्हें अवगत कराएं, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

बताया गया कि माता चौक क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा पिछले 34 वर्षों से निरंतर साइकिल से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा की यात्रा की जा रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु साइकिल से माता के दर्शन के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर राजू गड्डी, विशाल छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एआई अब बोला… मैं भी इंसान:AI ने 6 माह में 6 बार सीमाओं को तोड़ा, ओपनएआई की रिपोर्ट में खुलासा
एआई अब बोला… मैं भी इंसान:AI ने 6 माह में 6 बार सीमाओं को तोड़ा, ओपनएआई की रिपोर्ट में खुलासा
अगली खबर (Next) »
BCCI to take call on Ajit Agarkar’s future, confirms Rajeev Shukla
BCCI to take call on Ajit Agarkar’s future, confirms Rajeev Shukla
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)