नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन

खंडवा। नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर केशव धाम गौशाला में विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही गौशाला में गायों को हरा चारा एवं लड्डू खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम में हनुमान जी एवं गणेश जी की आरती कर सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की गई तथा उपस्थित लोगों एवं बच्चों को फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महामंत्री श्री आशीष वाजपेयी, खंडवा जिला अध्यक्ष श्री रितेश गुप्ता , जिला प्रभारी श्री मदनलाल मंडलोई , जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिव शंकर गुर्जर , जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र काजले, जिला सचिव श्री सक्षम दुबे , जिला महासचिव केशव झवर,जिला महामंत्री दिनेश पटेल,जिला संगठन महामंत्री श्री रविन्द्र चांडक, कोषाध्यक्ष श्री गोविंद सोनी , सह-कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत मोदी , जिला महामंत्री श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी , जिला उपाध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी सहित नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केशव धाम गौशाला के पदाधिकारी, सहयोगी एवं बच्चे भी सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक सहभागिता के रूप में मनाया।
नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का संदेश पहुंचाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
