होम » India » ➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रविवार को जबलपुर पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रविवार को जबलपुर पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

➖सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रविवार को जबलपुर पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
➖ खंडवा सांसद के प्रयास से खंडवा को मिली स्टॉपेज की सौगात।
➖ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से खंडवा स्टेशन पर जबलपुर पुणे साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज स्वीकृत हुआ है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल 20 सितंबर खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा खंडवा जिलेवासियों की मांग जिसमें विद्यार्थी वर्ग, नौकरी पेशा वर्ग इलाज के लिए आने जाने वाले मरीजों की रेल सुविधा देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई मुलाकाते कर जबलपुर पुणे ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने के लिए प्रयासरत थे। पिछले माह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत करने का पत्र भेजा। जबलपुर पुणे साप्ताहिक ट्रेन संख्या 20162 प्रति रविवार रात्रि 8 बजे खंडवा पहुंचकर सुबह साढ़े 6 बजे पुणे पहुंचेंगी वापसी में ट्रेन संख्या 20161 पुणे से प्रति सोमवार रवाना होकर खंडवा रात्रि 11बजे खंडवा पहुंचकर जबलपुर जाएगी।

ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर से चलकर पुणे जाने वाली ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर 20 सितंबर रविवार स्टॉपेज प्रारंभ होगा इस दिन सांसद पाटिल रात्रि 8 बजे पुणे तरफ जाने वाली इस ट्रेन के लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Four days after DHS’ ‘Mr Singh’ post, Sikh trucker stabbed in US
Four days after DHS’ ‘Mr Singh’ post, Sikh trucker stabbed in US
अगली खबर (Next) »
*19 सितंबर को सिंधी समाजजनों व्दारा पूजन कर कलाई पर बांधेंगे जायेगें महालक्ष्मी जी के सगड़े*
*19 सितंबर को सिंधी समाजजनों व्दारा पूजन कर कलाई पर बांधेंगे जायेगें महालक्ष्मी जी के सगड़े*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)