होम » India » भारतीय मजदूर संघ खंडवा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती*

भारतीय मजदूर संघ खंडवा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती*

*भारतीय मजदूर संघ खंडवा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती*
*भारतीय मजदूर संघ खंडवा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
शनि मंदिर स्थित* सामुदायिक भवन में मुख्य* आयोजन, संबद्ध यूनियनों ने भी अपने-अपने स्थानों पर किया पूजन*
खंडवा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई खंडवा का मुख्य आयोजन शनि मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर श्रम, कौशल और सृजन को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए श्रमिक सम्मान का संदेश दिया गया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियनों, संघों एवं महासंघों ने भी अपने-अपने स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव मालवीय ने की। मुख्य अतिथि सर्वपंथ समादार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अनिल एडविन ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति एवं संगठन के विचारों को विस्तार से रखते हुए श्रमिकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।
विशेष अतिथि भूपेन्द्र चौहान ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भगवान विश्वकर्मा के कर्म, कौशल और सृजन के पथ पर चलने की प्रेरणा दी।
जिला मंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, शिल्प, कौशल और निर्माण की भारतीय परंपरा के प्रतीक हैं। श्रमिक के परिश्रम और हुनर से ही उत्पादन, विकास और राष्ट्र निर्माण की गति आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा, “श्रम ही सृजन है और श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति हैं।” उन्होंने श्रमिकों से अपने कर्म में ईमानदारी, कौशल और उत्कृष्टता के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुभाष केशोरे, एनके सोनी, प्रफुल्ल मंडलोई, शीला फूलमाली, सविता सिंह, कामिया बघेल, स्वप्निल जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में भी हुआ आयोजन
गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा जयंती का दूसरा आयोजन हुआ। डॉ. अनिल एडविन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संयोजन जिला सहमंत्री राकेश मालवीय, नीलेश मालवीय एवं चंद्रकांत मालवीय ने किया।
संबद्ध संगठनों ने भी मनाई जयंती
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियनों, संघों एवं महासंघों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। श्रमिकों ने पूजन-अर्चन कर श्रम की गरिमा, संगठन की एकता और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
आयोजनों के माध्यम से संदेश दिया गया कि श्रम का सम्मान केवल श्रमिक का सम्मान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की उस शक्ति का सम्मान है, जिसके बल पर विकास की पूरी संरचना खड़ी होती है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
इंदौर में 19 सितंबर को होगी ‘छात्रों की गूंज’, खंडवा के छात्र भी उत्साहित
इंदौर में 19 सितंबर को होगी ‘छात्रों की गूंज’, खंडवा के छात्र भी उत्साहित
अगली खबर (Next) »
Four days after DHS’ ‘Mr Singh’ post, Sikh trucker stabbed in US
Four days after DHS’ ‘Mr Singh’ post, Sikh trucker stabbed in US
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)