होम » India » अरब सागर में पाकिस्तानी युद्धपोत से भारतीय नौसेना के जहाज की टक्कर!!!!

अरब सागर में पाकिस्तानी युद्धपोत से भारतीय नौसेना के जहाज की टक्कर!!!!

अरब सागर में पाकिस्तानी युद्धपोत से भारतीय नौसेना के जहाज की टक्कर!!!!

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोतों के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के युद्धपोतों की टक्कर का ऐसा ही एक मामला करीब 15 साल पहले भी सामने आया था।

पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गया। घटना कब की है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले 2011 में भी दोनों देशों के जहाजों में टक्कर हुई थी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे दोनों जहाज टकरा गए।

ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी जहाज का नाम PNS हुनैन है। इसे समुद्री निगरानी और गश्त के लिए इस्तेमाल किया जाता है। टक्कर में इसको नुकसान पहुंचा है। हालांकि, भारतीय नौसेना के जिस जहाज से इसकी टक्कर हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने घटना को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया।

 करीब 15 साल पहले भी दोनों देशों के युद्धपोतों की टक्कर का मामला सामने आया था

दिशा बदलने के दौरान दोनों की टक्कर हुई

ANI के मुताबिक, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत उत्तर अरब सागर में नियमित निगरानी मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज तेज रफ्तार से भारतीय जहाज के करीब आ गया।

पाकिस्तानी जहाज ने जिस तरह अपनी दिशा बदली, उसे असुरक्षित और गैर-पेशेवर बताया गया है। इसके बाद दोनों जहाजों के बीच दूरी लगातार कम होती गई और आखिर में वे आपस में टकरा गए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Decision On UPI Charges A Considered One, Will Not Be Rolled Back: Sources
Decision On UPI Charges A Considered One, Will Not Be Rolled Back: Sources
अगली खबर (Next) »
Never met, didn’t know Disha Salian: Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray
Never met, didn’t know Disha Salian: Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)