होम » India » खण्डवा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लगाया जुर्माना

खण्डवा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लगाया जुर्माना

खण्डवा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लगाया जुर्माना

खण्डवा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके बावजूद कुछ वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश करने वाले दो भारी मालवाहक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों पर 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस कार्रवाई में कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं कराने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में गूंजी कृष्ण भक्ति, विद्यार्थियों को मिली निशुल्क साइकिल।
अगली खबर (Next) »
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)