होम » India » *महर्षि अरविंद के विचारों को पढ़ने-समझने की जरूरत : प्रवीण शर्मा*

*महर्षि अरविंद के विचारों को पढ़ने-समझने की जरूरत : प्रवीण शर्मा*

*महर्षि अरविंद के विचारों को पढ़ने-समझने की जरूरत : प्रवीण शर्मा*
*एसएन कॉलेज में जयंती समारोह; युवाओं से चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान*
खंडवा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा की ओर से रविवार को शासकीय एसएन कॉलेज में महर्षि अरविंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दार्शनिक एवं शिक्षाविद् तथा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा रहे। श्री अरविंद सोसायटी खंडवा से रितेश चाकरे और परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और महर्षि अरविंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सामाजिक न्याय विभाग के कलाकार राजू नामदेव और मनोज जोशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्रवीण शर्मा ने कहा कि महर्षि अरविंद महान दार्शनिक, राष्ट्रचिंतक और आध्यात्मिक विचारक थे। उनका दर्शन व्यक्ति के आंतरिक विकास के साथ समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज युवा तकनीक और भौतिक उपलब्धियों की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में आत्मबोध, मानसिक संतुलन और चरित्र निर्माण भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर विवेक, संवेदना, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। विद्यार्थियों को महर्षि अरविंद के जीवन और साहित्य का अध्ययन कर उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने पांडिचेरी स्थित श्री अरविंद आश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अनेक संस्थाएं आज भी महर्षि अरविंद के विचारों और दर्शन को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। युवाओं को उनके चिंतन से प्रेरणा लेकर अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में करना चाहिए।
श्री अरविंद सोसायटी के रितेश चाकरे ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी। जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने महर्षि अरविंद के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन राहुल यादव ने किया, जबकि आभार विकासखंड समन्वयक ललित पंवार ने माना।
कार्यक्रम में आशीष पटेल, प्रीति गीते, मयंक राठौड़, दिलावर सोनऋष, हेमराज पटेल, धनपाल सोलंकी, रामकुमार वर्मा सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं छात्र प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 03 दिवस में 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त की 638.54 लीटर कीमती 1,25,290 रूपये की अवैध शराब*
*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 03 दिवस में 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त की 638.54 लीटर कीमती 1,25,290 रूपये की अवैध शराब*
अगली खबर (Next) »
अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3000 बल्क लीटर महुआ लहान नष्ट
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)