होम » India » राष्ट्रीय जन अधिकार स्वाभिमान मोर्चा कि ग्राम पंचायत आदमपुर मजरा आजम खेड़ा में बैठक संपन्न हुई

राष्ट्रीय जन अधिकार स्वाभिमान मोर्चा कि ग्राम पंचायत आदमपुर मजरा आजम खेड़ा में बैठक संपन्न हुई

राष्ट्रीय जन अधिकार स्वाभिमान मोर्चा की दूसरी बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

हसनगंज। राष्ट्रीय जन अधिकार स्वाभिमान मोर्चा की दूसरी बैठक ग्राम पंचायत आदमपुर भांसी, माजरा आजम खेड़ा, ब्लॉक हसनगंज में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन सरोज कुमार लोधी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामचरण लोधी ने की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जन अधिकार स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के संरक्षक आशुतोष कुमार यादव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को उठाने तथा लोगों के अधिकार एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुप भारती, जिला उपाध्यक्ष विवेक लोधी, जिला मीडिया प्रभारी रचित रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रावत, जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार लोधी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष सुमित साहू, लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ राजपूत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
अगली खबर (Next) »
धनबाद में पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई की शुरुआत, IIT ISM बना जिला का पहला संस्थान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)