होम » India » विश्व में शांति एवं सभी के कल्याणार्थ आयोजित हुई मंडल विधान की पूजा

विश्व में शांति एवं सभी के कल्याणार्थ आयोजित हुई मंडल विधान की पूजा

विश्व में शांति एवं सभी के कल्याणार्थ आयोजित हुई मंडल विधान की पूजा

पैंतीसी विधान मंडल के धार्मिक अनुष्ठान मे श्रद्धालुओं ने चढ़ाये अध्यृ।

खंडवा। जैन धर्म में णमोकार महामंत्र को शक्तिशाली एवं सारे दुख हरने वाला मंत्र माना गया है, इसके जाप करने से पाप कर्म नष्ट होकर पुण्य की प्राप्ति होती है, बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए ग्यारस रविवार को प्रातः 7:30 बजे से महामंत्र णमोकार पैंतिसी विधान मंडल का आयोजन आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा में भाग लिया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया की धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से हमारे जीवन में खुशहाली, सुख शांति बनी रहती है, ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर हम हमारे जीवन को सुखमय और सफल बना सकते हैं, जैन धर्म में णमोकार मंत्र को महा शक्तिशाली माना गया है, जिसके पूजन एवं जाप से पाप नष्ट होते है, पुण्य की प्राप्ति होती है। सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंदिर में पहली बार पूर्णमति माताजी के द्वारा रचित णमोकार पैंतीसी विधान मंडल आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा में उपस्थित होकर अक्षत एवं श्रीफल चढ़ाये। मंडल विधान में दिव्या जैन, समृद्धि लोहाडिया, आयुषी, प्रणिका, भव्या बडजात्या, भारती रावका द्वारा कलश की स्थापना की गई, मंडल विधान में सुदीप अर्पिता रावका परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, मंडल विधान की पूजा में अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, राजेश कासलीवाल, जितेंद्र लोहाडिया,भरत छाबडा, अविनाश बढ़जात्या, पुजारी जिनेंद्र जैन सहीत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ट्रेन से उतारे अज्ञात युवक की खंडवा में अंत्येष्टि, 4 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान।
अगली खबर (Next) »
* 21 जोडे एक साथ यज्ञ में देगें आहुतियां, निकलेगी बहराणा साहब के साथ आकर्षक मटकी शोभायात्रा, 25 को होगा पर्व का विशाल आम भंडारा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)