खण्डवा//श्रावण मास के हिंडोला उत्सव में आज श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में मयूर कुटी के स्वरूप में सजाया
गया।अनेक मयूरों के मध्य विराजित होकर ठाकोरजी वैष्णवों को दर्शन दे रहे थे।यह जानकारी देते हुए मंदिर समिती के घनश्याम शाह ने बताया कि श्रीकृष्ण को मयूर अत्यंत प्रिय थे उसी भावना के अनुरूप आज झांकी बनाई गई थी।भक्त जन कीर्तन गान करते हुए प्रफुल्लित होते हुए प्रसाद ग्रहण कर अपने घर जा रहे थे।कल याने पंद्रह अगस्त पर राष्ट्प्रेम की भावना के अनुरूप सजावट की जावेगी।
द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में मयूर कुटी के स्वरूप में सजाया
naveen dahayat
संपादकीय टीम (Editorial Team)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
