*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
खंडवा//
निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सिंगाजी महाराज के समाधिस्थल पर आयोजित होने वाले मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खण्डवा पुलिस द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने तथा संपूर्ण आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
