प्रदेश कांग्रेस की संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए खंडवा के कांग्रेस अध्यक्ष
संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा
खंडवा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार
को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं संगठन महामंत्री संजय कामले की उपस्थिति में इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में खंडवा से जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी शामिल हुईं।
बैठक में संभाग के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। साथ ही, कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की भूमिका को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
