⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*

पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*

*पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*

*राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह अक्टूबर 2026 के अंतर्गत पॉवरग्रिड खण्डवा में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उप महाप्रबंधक श्री दिगंबर एम. शिंदे की अध्यक्षता एवं सायबर सेल प्रभारी श्री प्रवीण आर्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।*

कार्यक्रम के दौरान सायबर सेल प्रभारी श्री प्रवीण आर्य एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा तथा प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राठौर द्वारा पॉवरग्रिड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध तथा ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सतर्क रहने, अपने बैंकिंग विवरण एवं ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सायबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना तथा सायबर ठगी से बचाव के लिए सतर्कता एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*
खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*
अगली खबर (Next) »
इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक
इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)