⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार

रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार

रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार

# रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार

**24 से 30 अक्टूबर तक अशोक टॉकीज के सामने होगा आयोजन, विधायक कंचन मुकेश तनवे करेंगी उद्घाटन**

खंडवा। दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटने और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खंडवा द्वारा संयुक्त रूप से ‘सांझी दीपावली’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 24 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक नेकी की दीवार का आयोजन होगा।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार, 24 अक्टूबर को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे करेंगी। आयोजन अशोक टॉकीज के सामने, शर्मा ऑप्टिकल्स के पास, पड़ावा क्षेत्र में होगा। आयोजन का संदेश है—‘जो अधिक है दे दें, जो कम है ले लें।’ इसके माध्यम से जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराने और समाज के लोगों को सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

**जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी उपयोगी वस्तुएं**

सुनील जैन ने बताया की ‘नेकी की दीवार’ के माध्यम से जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुएं प्राप्त कर सकेंगे, वहीं जिन लोगों के पास अतिरिक्त उपयोगी सामान है, वे उसे दूसरों के लिए दे सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ दीपावली की खुशियों को साझा करना है।

रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स खंडवा के अध्यक्ष सुनील बंसल, रोटरी क्लब के सचिव संजीव मंडलोई और चेंबर के सचिव संतोष गुप्ता हैं। परियोजना संयोजक सुभाष मेहता एवं सतीश सकरगायें तथा मार्गदर्शक लोकेश झंवर हैं। आयोजकों ने नागरिकों से इस पहल में सहभागिता करने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक
इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक
अगली खबर (Next) »
खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती
खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)