⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » बचपन की यादें ताजा कर ‘उड़न खटोला’ ग्रुप ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे।

बचपन की यादें ताजा कर ‘उड़न खटोला’ ग्रुप ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे।

बचपन की यादें ताजा कर ‘उड़न खटोला’ ग्रुप ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे।

खंडवा। शहर की शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, वर्तमान में रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से संचालित विद्यालय में वर्ष 1980-81 बैच के पूर्व सहपाठियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‘उड़न खटोला ग्रुप’ के सदस्य आनंद जोशी ने बताया कि ग्रुप द्वारा जिला अस्पताल के पूर्व अधीक्षक संतोष मोखले एवं तरुण झवर के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से वर्षाकाल में नियमित रूप से पौधारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष ग्रुप के गजराज व्यास एवं पीनेंद्र गुप्ता ने सुझाव दिया कि पौधारोपण के साथ अपनी बचपन की यादों को भी ताजा किया जाए और जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसी के परिसर में पौधे लगाए जाएं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

साथियों को यह विचार पसंद आया और सभी पुराने सहपाठी स्कूल परिसर पहुंचे। यहां विद्यालय के बगीचे में आम, जाम, नींबू और नीम के पौधे लगाए गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पौधारोपण के दौरान सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संजय पाराशर, रजनीश जैन, राजेश गुलाटी, प्रमोद बरोले, अशोक नावानी, विजय अग्रवाल, मुकेश जैन एवं विनय डोंगरे सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। पुराने सहपाठियों ने कहा कि स्कूल परिसर में पौधारोपण उनके लिए केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की यादों से दोबारा जुड़ने का भावनात्मक अवसर भी रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पाडल्या की कन्या शाला पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, छात्राओं से किया आत्मीय संवाद।
अगली खबर (Next) »
द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में मयूर कुटी के स्वरूप में सजाया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)