होम » India » भोपाल में स्वाधीनता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय।

भोपाल में स्वाधीनता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय।

भोपाल में स्वाधीनता पर्व के मुख्य परेड समारोह का
संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय।

भोपाल। अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस पर म.प्र. शासन द्वारा भोपाल में आयोजित गरिमामय भव्य परेड तथा पदक अलंकरण समारोह का संचालन प्रसिद्ध उद्‌घोषक तथा संस्कृतिकर्मी खंडवा के विनय उपाध्याय करेंगे। पन्द्रह अगस्त की सुबह 9 बजे राजधानी के विशाल लाल परेड मैदान में इस स्वाधीनता पर्व की परेड सलामी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लेंगे। शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के जज़्बे को प्रदर्शित करते बाईस प्लाटून दल परेड को भव्यता प्रदान करेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विनय उपाध्याय मूलतः खंडवा निवासी हैं। खंडवा में ही उन्होंने स्कूल तथा कॉलेज शिक्षा के दौरान रचनात्मक प्रतिभा की बुनियाद तैयार की। भारत सरकार तथा राज्य शासन के अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोहों में वे बतौर सूत्रधार-संचालक तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाते रहे हैं। अपनी विशिष्ट भाषा- शैली और गरिमामय प्रस्तुति कौशल के लिए वे सराहे और पुरस्कृत किए गये हैं। खंडवा के विनय उपाध्याय को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित देश-विदेश की गणमान्य हस्तियों की सभाओं के साथ मॉरीशस और श्रीलंका में संचालन करने के लिए उन्हें विशेष आमंत्रित किया गया है। लेखक-पत्रकार बतौर वे बौद्धिक-साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में अत्यंत प्रतिष्ठित तथा सम्मानित हैं। विनय उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तकों को मध्यप्रदेश शासन ने पुरस्कृत तथा भारत सरकार ने पुस्तकालयों में खरीदी लिए चयनित किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
तिरंगों से सजा खंडवा, सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष।
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा निवासी अजीत कुमार जैन का इन्दौर में देहदान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)