होम » India » *मंच के आमने-सामने” कार्यक्रम में पंहुची कांग्रेस*

*मंच के आमने-सामने” कार्यक्रम में पंहुची कांग्रेस*

*मंच के आमने-सामने” कार्यक्रम में पंहुची कांग्रेस*

खंडवा। इंदौर रोड स्थित सद्भावना हाल में मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस दौरान मंच सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न तरह के प्रश्नों का सामना किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश सिसोदिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, रचना तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सागर पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन, इमरान गौरी, विशाल जैन, वामन राव जादव, प्रकाश वर्मा, यशवंत सिलावट, मनोज मंडलोई, असलम आदि को मंच द्वारा शाल श्री फल से सम्मानित किया गया।इस मौके मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि कुछ वर्षों से जैसे राजनीति के मैदान से कांग्रेस पार्टी गायब लग रही थी किन्तु आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के धुआधार जनसम्पर्क एवं विभिन्न विरोध प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस का अस्तित्व अभी बाकी है। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, अनूप शर्मा, अर्जुन बुंदेला, अशोक जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, मुरली कोडवानी, एनके दवे, डॉ. एमएम कुरेशी, अजय मंडलोई, योगेश गुजराती,रजत सोहनी, नारायण फरकले, शेख सईद, महेश मूलचंदानी, बसंत ढाकसे, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्यों ने जिले एवं नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों के बारे में प्रश्न उठाकर उनके समाधान के बारे में पूछा गया। जिन्हें उपस्थितों द्वारा बड़े ही सहज भाव से जवाब देते हुए बताया कैसे आगामी चुनाव की रणनीति से सफलता हासिल कर प्रदेश सत्ता में स्थान प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता हरि सखी व्दारा किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण l 
अगली खबर (Next) »
राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)