होम » India » *खंडवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की कराई गयी ड्रिल।*

*खंडवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की कराई गयी ड्रिल।*

*खंडवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की कराई गयी ड्रिल।*

जिला खंडवा

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री आगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेंद्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर के मार्ग दर्शन मे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को अधीनस्थ बल को बलवा ड्रिल सामग्री को धारण करने की ड्रिल करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसी तारतम्य में जिले के सभी थाना /चौकी में बलवा धारण करने कि ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों का उपयोग करने का अभ्यास किया गया।

इस दौरान पुलिस बल को कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में संयम एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, ढाल, लाठी, टियर गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों को कम से कम समय में धारण करने एवं आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया।

साथ ही बलवा अथवा आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से कार्यवाही की जानी है उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिसाद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।,

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा पुलिस द्वारा वर्तमान मे क्षेत्र मे संचालित समस्त कावड़ यात्री कि तत्परता से शांति पूर्ण, सुरक्षा कवच कार्ड वितरित कर एवं पुलिस पेट्रोलिंग वाहन साथ रखकर कि जा रही संचालित।*
अगली खबर (Next) »
गुरु-शिष्य मिलन समारोह में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रवीण शर्मा ‘गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)