होम » India » मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को मिले अनुकंपा नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को मिले अनुकंपा नियुक्ति आदेश

*मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को मिले अनुकंपा नियुक्ति आदेश*

*डिंडौरी : 08 अगस्त,2026*

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को शासन के नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया का त्वरित निराकरण किया गया। ग्राम सिधौली, मोहगांव, विकासखंड अमरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार परस्ते, कुमारी मुक्ता धुर्वे, कुमारी अनन्या राय एवं श्री अभिषेक संत को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। वहीं श्री भुकनू सिंह परस्ते, श्रीमती निर्मला वाई भारतीय, श्री बालकेश चंदरनिया, श्री दमोदर देव धुर्वे, श्री भूपेन्द्र कुमार परस्ते, श्री रेवाराम धुर्वे, श्रीमती सरोजनी गायकवाड, श्री अंशुल कछवाहा, श्री सोमनाथ बरमैया एवं श्री रितिक बावरिया को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित किए गए।
अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर सभी लाभांवित अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जनजातीय कार्य विभाग की सराहना की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
अगली खबर (Next) »
डीएलसीसी बैठक में स्वरोजगार एवं शरण योजना की समीक्षा लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करने के सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)