होम » India » कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि

परिवारजनों को बंधाया ढांढस, निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षति_

आगर-मालवा। 6 अगस्त2026 कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाटपुरा वार्ड क्रमांक 7 स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री महेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

महामहिम राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर विधायक आलोट श्री चिंतामन मालवीय एवं आगर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने भी स्वर्गीय श्री जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की,।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, बड़ोद के गणमान्य नागरिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मिलिंद ढोके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहायक संचालक जनसंपर्क आगर श्री जगदीश चंद्र मालवीय एवं एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक कदम: RMA के 18 साल के जमीनी अनुभव को मिली संचालनालय में जगह, ग्रामीण स्वास्थ्य होगा मजबूत
अगली खबर (Next) »
बसंतपुर-कारीआम मार्ग पर जर्जर पुल बना जानलेवा, बीच पुल पर निकली लोहे की पट्टी, छड़
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)