होम » India » खट्टीडीह कांपा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

खट्टीडीह कांपा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

खट्टीडीह कांपा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

आज महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह में अग्रसर हो रही है – डॉ. एकता

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सैकड़ों महिलाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली

पौधरोपण भी किया

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद 05 अगस्त 2026/ महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत खट्टीडीह कांपा में विगत दिवस महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. एकता की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सृष्टि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य और श्रीमती सुधा चंद्राकर जनपद सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही सक्रिय महिलाओं का सम्मान किया जाना था। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को उनके सराहनीय कार्यों और समुदाय में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. एकता ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई। उन्होंने कहा, आज के दौर में घर बैठे भी रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं। महिलाओं को अपनी रुचि और कौशल के अनुसार नई चीजों का प्रशिक्षण लेकर उसे अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। यहां की महिला बहनों को देखकर एहसास होता है कि वे किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने सभी महिलाओं को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बधाई दी।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने महिलाओं को जागरूक रहने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जानकारी ही शक्ति है और योजनाओं का सही उपयोग महिलाओं की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है। जनपद सदस्य श्रीमती सुधा चंद्राकर ने विशेष रूप से महिला स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को सुझाव दिया कि वे समय-समय पर रोजगार और स्वरोजगार पर चर्चा करें, नए उद्यम शुरू करने के लिए योजनाओं का लाभ लें और समूह के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही विशेष विभागीय योजनाओं, जैसे – महिला स्वास्थ्य, महतारी वंदन योजना, महिला हिंसा से बचाव के कानूनी प्रावधानों, महिला आर्थिक स्वावलंबन और उनके मूल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती तारिणी चंद्राकर द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषों और ग्राम वासियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अतिथियों द्वारा मंदिर परिसर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गोपाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन करते हुये श्री योगेश्वर चंद्राकर द्वारा कहा गया ग्राम वासियों के आमंत्रण पर समाज सेविका डॉ एकता का हम सबके बीच आकर ग्रामीण महिलाओं का मनोबल बढ़ाना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। एक प्रसाशनिक प्रमुख की पहचान से परे समाज सेवा के माध्यम से अपनी स्वयं की पहचान बनाना इस बात का मिसाल है की एक नारी न केवल पिता के बल्कि पति के घर को भी रौशन करती हैं। साथ ही प्रसाशनिक पदों पर पहुँच प्रसाशनिक व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से संभाल सकती है। साथ ही राजनितिक और तकनीक के क्षेत्र में भी अपनी योग्यता का परचम लहरा रही हैं ऐसे में ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचना निश्चित ही महिलाओं के मनोबल को बढ़ाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम सरपंच खट्टीडीह श्री भुनेश्वर ध्रुव, श्री विकास चंद्राकर, श्रीमती शोभा शर्मा, कल्याणी, और श्रीमती पूनम श्रीवास्तव रुपेश, पंच सालिक साहू, गंगाराम, ईश्वर सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में शामिल हुए
अगली खबर (Next) »
चौमहला:• हज़रत ईमाम हुसैन की याद में निकले गए ताजिये l 
चौमहला:• हज़रत ईमाम हुसैन की याद में निकले गए ताजिये l 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)