होम » India » छत्तीसगढ़ अधिवेशन में मध्य प्रदेश टेंट डीलर्स का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री को भेंट किया कृपाण एवं सिरोपा

छत्तीसगढ़ अधिवेशन में मध्य प्रदेश टेंट डीलर्स का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री को भेंट किया कृपाण एवं सिरोपा

छत्तीसगढ़ अधिवेशन में मध्य प्रदेश टेंट डीलर्स का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री को भेंट किया कृपाण एवं सिरोपा
खण्डवा,

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य अधिवेशन एवं स्नेह मिलन समारोह में देशभर से आए टेंट एवं इवेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों और व्यवसायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का कृपाण एवं सिरोपा भेंट कर सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन गट्टू भैया, समन्वय समिति के सुरेश पितलिया, प्रदेश चेयरमेन दिनेश कुमार दछ प्रदेश सचिव,मोनू जैन सदस्य विक्की डी जे पंजाब टेंट एसोसिएशन के महासचिव दिनेश कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राणा एवं मध्यप्रदेश प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टेंट एवं इवेंट उद्योग के विकास, व्यवसायिक चुनौतियों, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्रीय स्तर पर आपसी समन्वय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।प्रदेश महासचिव होरा ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही टेंट व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ का उत्कृष्ट आयोजन, शानदार आवास व्यवस्था, स्वादिष्ट भोजन एवं आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन में अतिथि देवो भव: की भावना का सजीव दर्शन हुआ, जिसकी सभी प्रतिनिधियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अंत में मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के मुखिया राजीव जैन ने सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठनात्मक एकता एवं सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह होरा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा की आगामी 7 सितम्बर को सागर में प्रदेश की वार्षिक सभा का आयोजन होगा जिसमे सभी प्रदेश के मुखिया एवं ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, प्रदेश महासचिव करतार सिंह कोचर, प्रदेश चेयरमेन दडू भाई पुरोहित को भी आंमत्रित किया है

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल*
अगली खबर (Next) »
विक्रोळी कन्नमवार नगरातील सामाजिक, धार्मिक आणि सांस्कृतिक चळवळीचा साक्षीदार; आठ थरांचा इतिहास रचत आता नऊ थरांच्या दिशेने आत्मविश्वासपूर्ण वाटचाल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)