होम » India » बहराइच के लाल ने रचा इतिहास, ISRO में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान! 

बहराइच के लाल ने रचा इतिहास, ISRO में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान! 

बहराइच के लाल ने रचा इतिहास, ISRO में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान!

बहराइच  ।   बहराइच जनपद के होनहार युवा राजपूत इन्द्र कुमार लोधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), तिरुवनंतपुरम में Technical Assistant (Refrigeration & AC) पद पर चयनित होकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सबसे गर्व की बात यह है कि इन्द्र कुमार लोधी ने ऑल इंडिया मेरिट सूची में प्रथम स्थान (Rank-01) हासिल किया है। जारी चयन परिणाम के अनुसार उन्होंने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय दिया है।

 

शैक्षणिक सफर भी रहा शानदार इन्द्र कुमार लोधी ने वर्ष 2019 में पयागपुर स्थित राम प्रकाश इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उस समय भी उन्होंने जिला टॉपर बनकर अपनी मेधा का परिचय दिया था। अब ISRO जैसी देश की सर्वोच्च वैज्ञानिक संस्था में चयन और वह भी ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ, उनकी इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बना देता है।

 

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को इन्द्र कुमार लोधी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है।

 

युवाओं के लिए बने प्रेरणा इन्द्र कुमार लोधी की यह उपलब्धि न केवल बहराइच बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं तक पहुंचा जा सकता है।

 

बहराइच को अपने इस होनहार बेटे पर गर्व है। इन्द्र कुमार लोधी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें देशसेवा के मार्ग पर निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विक्रोळी कन्नमवार नगरातील सामाजिक, धार्मिक आणि सांस्कृतिक चळवळीचा साक्षीदार; आठ थरांचा इतिहास रचत आता नऊ थरांच्या दिशेने आत्मविश्वासपूर्ण वाटचाल
अगली खबर (Next) »
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में शामिल हुए
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)