⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » आज मंगलवार को किशोर नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में

आज मंगलवार को किशोर नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में

आज मंगलवार को किशोर नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में
प्रसिद्ध पार्श्व गायक विनोद राठौड़ किशोर गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित।

मुंबई के गायक पी गणेश एवं गायिका प्रीती जोशी शानदार आर्केस्ट्रा के साथ गीतों के माध्यम से किशोर दा को देंगे श्रद्धांजलि।

आज शाम अनाज मंडी प्रांगण में सुर संगीत की सजेगी महफिल।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गायन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का होगा सम्मान।

खंडवा। देश के महान गायक खंडवा में जन्मे हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम चल रहे हैं। समाजसेवी और किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 2 अगस्त को प्रातः 8 बजे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मैराथन दौड़ और जुंबा कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही किशोर प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई। गौरव दिवस के उपलक्ष 3 अगस्त को स्कूली व कालेज के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति नगर निगम के सामने प्रस्तुत की गई । वही पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में 3 अगस्त को ही प्रातः 11 से 2 बजे तक स्कूली विद्यार्थियों की हिंदुस्तान अभिकरण के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हुई।
किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रसिद्ध गायक किशोर दा के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के तत्वाधान में किशोर दा की समाधि पर जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि एवं किशोर दा के प्रेमी पुष्पांजलि स्वरांजलि प्रस्तुत करेंगे। गौरव दिवस के उपलक्ष में तीसरे दिन 4 अगस्त की शाम 7ः30 बजे से किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच जिला प्रशासन, बैंक आफ इंडिया, नगर निगम प्रशासन के सहयोग से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश व प्रीति जोशी मुंबई द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही इस वर्ष बंसल परिवार द्वारा मुम्बई के जाने माने पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र के साथ किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर नाइट में ही गायन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियो सीनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को ₹31000 द्वितीय विजेता को 21000 एवं तृतीय विजेता को ₹11000 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा वहीं जूनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को 21000, द्वितीय विजेता को 11000, तृतीय तृतीया विजेता को ₹8000 एवं सब जूनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को 11000 द्वितीय विजेता को 8000 एवं तृतीय विजेता को ₹5000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। एवं तीनों ग्रुपों के प्रथम आए विजेता किशोर नाइट में अपने एक-एक गानों की प्रस्तुति भी देंगे

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खंडवा का परचम, खिलाड़ियों ने जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक।
अगली खबर (Next) »
जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर टपाल चाल हनुमान मंदिर में बैठक सम्पन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)