⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खंडवा का परचम, खिलाड़ियों ने जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक।

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खंडवा का परचम, खिलाड़ियों ने जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक।

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खंडवा का परचम, खिलाड़ियों ने जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक।

खंडवा। सीहोर स्थित पी.जी. महाविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में आयोजित शौर्य प्रीमियर ओपन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता-2026 में खंडवा की कॉमरेड आत्मरक्षा मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की आयोजीत प्रतियोगिता में आर्यन राड़ ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक, तुषार पटेल ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक, हर्ष मालवीय ने काता स्पर्धा में स्वर्ण तथा कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक, प्रणव तमखाने ने काता स्पर्धा में स्वर्ण एवं कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक, जबकि नैवेध्या पाल ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण तथा काता स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।

सभी खिलाड़ियों ने द्रोण रत्न पुरस्कार से सम्मानित शिहान मनीष भैसारे के कुशल प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान मार्शल आर्ट एवं खेल क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए शिहान मनीष भैसारे को भी आधिकारिक स्मृति-चिह्न (ट्रॉफी) प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुनील जैन ने बताया की इस उल्लेखनीय सफलता पर अकादमी परिवार, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी ने विश्वास व्यक्त किया कि उसके खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खंडवा तथा मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सद्भावना मंच द्वारा स्टेट प्रेस क्लब म प्र सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित।*
अगली खबर (Next) »
आज मंगलवार को किशोर नाइट का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)