होम » India » “मैराथन दौड़” के साथ खंडवा गौरव दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रमो का हुआ शुभारंभ

“मैराथन दौड़” के साथ खंडवा गौरव दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रमो का हुआ शुभारंभ

“मैराथन दौड़” के साथ खंडवा गौरव दिवस के 3 दिवसीय कार्यक्रमो का हुआ शुभारंभ
—
खण्डवा//हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जिले में “खण्डवा का गौरव दिवस” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह नगर निगम चौराहे से मैराथन दौड़ को खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। महापौर श्रीमती यादव ने अपने संबोधन में उपस्थित नागरिकों को खंडवा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने जुंबा डांस का भी आनंद लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ
अगली खबर (Next) »
बडौद से धरोला महादेव आलोट के लिए खाटूश्याम मंडली के सभी सदस्य हुए सम्मिलित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)