जीटी रोड पर रात के अंधेरा मे पश्चिम बंगाल के बस व पिकअप में बिहार व अन्य प्रदेश भेजी जा रही प्रतिबंधित मछली 

0

चौपारण।जीटी रोड के रास्ते पश्चिम बंगाल से प्रतिबंधित मांगुर मछली का अवैध कारोबार पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे से धड़ल्ले से जारी है। रात होते ही इस धंधे से जुड़े लोग सक्रिय हो जाते हैं। पश्चिम बंगाल से मछली से लदे वाहन झारखंड होकर बिहार की ओर भेजे जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि मामला विधानसभा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने उठा चुके है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

जानकारियों के अनुसार मांगुर मछली की कुछ प्रजातियों के पालन और व्यापार पर पर्यावरणीय कारणों से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अधिक मुनाफे के लालच में कारोबारी नियमों की अनदेखी कर इस धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कानून के जानकार अधिवक्ता सुमन सिन्हा, अधिवक्ता सौरभ सिन्हा, अधिवक्ता आशीष शर्मा का कहना है कि प्रशासन चाहे तो इस अवैध कारोबार और अधिनियम के साथ खिलवाड़ करने वालो पर आसानी से रोक लगा सकती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद लोगों को सख्त कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन अब तक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इससे लोग कहने लगे हैं कि कारोबार से जुड़े लोगो की पकड़ झारखंड विधान सभा जे भी उच्च स्तर तक होने के कारण अवैध कारोबार फल-फूल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *