⚡ बड़ी खबरें
• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*• प्रदेश कांग्रेस की संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए खंडवा के कांग्रेस अध्यक्ष
होम » India » प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद , युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद , युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद , युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद , युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा
—
खण्डवा//भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “माय भारत” द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक एवं संगठित करना तथा नशा मुक्त भारत और विकसित भारत@2047 के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि देशभर में लगभग 10 हजार स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा । इसी क्रम में माय भारत, खंडवा द्वारा जिले में 50 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माय भारत वॉलंटियर्स, एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों, स्कूल कॉलेजों, आध्यात्मिक संगठनों एवं अन्य युवा संगठनों की सहभागिता रहेगी।
इस कार्यक्रम के दौरान वॉकाथॉन, खेल एवं फिटनेस गतिविधियां, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक तथा सिग्नेचर कैंपेन जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी सामूहिक रूप से “नशा मुक्ति शपथ” लेंगे और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी नशे के विरुद्ध प्रेरित करने का संकल्प करेंगे।

100 सप्ताह तक चलेगा अभियान
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान को केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद के बाद 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार खेल, संस्कृति, फिटनेस, ध्यान, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे नशा मुक्ति का संदेश एक सतत युवा जनआंदोलन का रूप ले सके। माय भारत, खंडवा द्वारा जिले के युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित , 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित , 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए
अगली खबर (Next) »
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई , खंडवा तहसील में 128 मिली मीटर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई , खंडवा तहसील में 128 मिली मीटर हुई बारिश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)