होम » India » सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक साहू को मिला नई नंबर प्लेट

सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक साहू को मिला नई नंबर प्लेट

सीएम हेल्पलाइन में किया कॉल, महज दो दिन में ही दीपक साहू को मिला नई नंबर प्लेट

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद ( त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद 31 जुलाई 2026/ आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लगातार प्रभावी साबित हो रही है। शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बम्हनीडीह निवासी श्री पूनम साहू को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के मात्र दो दिन के भीतर ही उनकी कार के लिए नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी गई।

श्री पूनम साहू ने बताया कि नंबर प्लेट नहीं मिलने से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही जिला परिवहन विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में नई नंबर प्लेट उपलब्ध करा दी। श्री साहू ने कहा कि इतनी जल्दी समस्या का समाधान होने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावी व्यवस्था और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी स्वच्छता, दवा उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अगली खबर (Next) »
गांधी हाउस ने जीता बालिका वर्ग इंटर-हाउस बास्केटबॉल खिताब, मैरी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)