होम » India » दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न

दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न

झाबुआ। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में भारतीय ज्ञान परंपरा के त्रैमासिक कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा आदि-अनादि काल से भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर रही है। गुरु ही शिष्य को ज्ञान, संस्कार एवं जीवन के सही मार्ग का बोध कराता है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. सी. जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीनकाल में गुरुकुल शिक्षा पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए जाते थे। गुरुकुल में प्राप्त ज्ञान और गुरुओं द्वारा बताए गए सिद्धांतों का अनुसरण कर शिष्य जीवन में सफलता प्राप्त करते थे।

विशिष्ट अतिथि पंडित घनश्यामदास वैरागी ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव अत्यंत प्राचीन है। वैदिक काल से लेकर आज तक गुरु का स्थान सर्वोच्च और पूजनीय रहा है। उन्होंने कहा कि संसार में जो भी व्यक्ति महान बना है, उसके व्यक्तित्व निर्माण में उसके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी प्रो. प्रगति मीमरोट ने किया। अंत में प्रो. मुकेश बघेल ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
अगली खबर (Next) »
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत छात्रावास, धार्मिक स्थल, हाट बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)